गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार।। Raebareli news ।।

शिवाकांत अवस्थी

बछरावां/रायबरेली: पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के निर्देशन में अपराध मुक्त जनपद अभियान के अंतर्गत बछरावां पुलिस द्वारा एक गैंगस्टर एक्ट में वांछित अपराधी को एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। स्थानीय पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त सतीश कुमार पुत्र रामकुमार निवासी बीका मऊ थाना सोहरामऊ जनपद उन्नाव के विरुद्ध बछरावां थाने के अंदर पहले से ही पांच मुकदमे दर्ज हैं।   जिनमें धारा 399, 402, 307, 3/25  शस्त्र अधिनियम व 20/23 एनडीपीएस एवं 2/3  यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं।

   आपको बता दें कि, उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक बाबू , चंद्र प्रताप सिंह, आरक्षी लवकुश यादव, अमित कुमार, महिला आरक्षी उपासना दीक्षित तथा होमगार्ड दिनेश कुमार की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ