शिवाकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: विगत मंगलवार को बछरावां बाजार में उस समय व्यापारियों में हड़कंप मच गया, जब खाद्य निरीक्षक अंजली श्रीवास्तव द्वारा महिला थानेदार नीलम यादव को साथ लेकर दुकानों पर छापा मारा गया, और रजिस्ट्रेशन की जांच की गई।
हालांकि व्यापारियों के यहां कागजात तो सही मिले, किंतु क्रय विक्रय की लेखा बंदी में कुछ अनियमितताएं पाई गई। परंतु बछरावां व्यापार मंडल की शाखा ट्रेड यूनियन द्वारा अनुरोध करने पर कि, व्यापारियों को थोड़ा समय दे दिया जाए, ताकि अभिलेखों का रख रखाव कैसे करना है, उन्हें समझाया जा सके। इस पर खाद्य निरीक्षक द्वारा 3 दिन का समय दिया गया।
आपको बता दें कि, श्रीमती श्रीवास्तव ने बताया कि, छोटे व्यापारियों का रजिस्ट्रेशन ₹100 में तथा थोक व्यापारियों का रजिस्ट्रेशन ₹2000 वार्षिक में किया जा रहा है। इसलिए जिन व्यापारियों का रजिस्ट्रेशन ना हो वह अपना रजिस्ट्रेशन करा लें, तथा जीएसटी इत्यादि का पूर्ण रूप से पालन करें।
इस मौके पर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश चौधरी, महामंत्री विजय पाल, ट्रेड यूनियन लीडर मनोज मिश्रा, चंद्र प्रकाश गुप्ता सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ