कलयुगी बेटे और बहू से क्षुब्ध होकर बुजुर्ग ने नहर में कूदकर किया आत्महत्या का प्रयास।। Raebareli news ।।

 

शिवाकांत अवस्थी

बछरावां/रायबरेली: थाना क्षेत्र शिवगढ़ के पूरे गंगादीन मजरे चितवनिया गांव निवासी श्रीकृष्ण 65 ने अपने प्रति बेटे बहू के दुर्व्यवहार से क्षुब्ध होकर बछरावां कस्बे के बगल में स्थित शारदा नहर में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

     आपको बता दें कि, घटना बीते मंगलवार की है। श्रीकृष्ण के बेटे से मिली जानकारी के मुताबिक दिन में लगभग 12 बजे उनके पिता घर में विवाद करके बिना बताए कहीं चले गए थे, जब शाम तक वापस नहीं लौटे तो उन्होंने खोजबीन शुरू कर दी, जिसके बाद लोगों ने बताया कि, उसके पिता बछरावां की ओर जाते दिखाई पड़े है, वह लोग बछरावां आ ही रहे थे की शारदा सहायक नहर के पास उन्हें सड़क के किनारे अपने पिता का पड़ा हुआ आधार कार्ड मिला, कुछ लोगों ने बताया कि, एक वृद्ध व्यक्ति पुल के ऊपर खड़ा हुआ था।

     शक के आधार पर उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी, सूचना पाते ही बछरावां व शिवगढ़ थाने की पुलिस पहुंच गई, क्षेत्राधिकारी महराजगंज व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों को नहर के अंदर उतारा गया। परंतु इसी बीच श्रीकृष्ण लहरों से टकराता हुआ किनारे पहुंच गया था, और वह वहां से निकल कर देवपुरी गांव पहुंचा था।

    ठंड के मारे थरथर कांपते एक बुजुर्ग को देखकर गांव वालों ने अलाव जलाया और उसे कम्मल, कपड़े आदि दिए, तथा पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर पुलिस की जान में जान आई गोताखोरों ने भी राहत की सांस ली, और वहां से श्रीकृष्ण को बरामद कर पुलिस द्वारा उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। बेटे व बहू को सख्त हिदायत देते हुए थाना अध्यक्ष ने कहा कि, भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए, अन्यथा कठोर कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ