शिवाकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: लखनऊ इलाहाबाद राजमार्ग से निकली हुई भवरेश्वर मंदिर जाने वाली सड़क अत्यंत जर्जर व गड्ढा युक्त हो गई थी। इस खबर को एसके इंडिया न्यूज़ ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसका संबंधित विभाग ने संज्ञान लेते हुए आनन फानन काम शुरू करा दिया है।
आपको बता दें कि, भवरेश्वर मंदिर तथा उन्नाव की ओर जाने वाले वाहनों को इन गड्ढों से भरे पानी से होकर गुजरना पड़ता था। हल्की बरसात में भी कहीं-कहीं यह सड़क छोटे-मोटे तालाब का रूप ले लेती थी, सैकड़ों लोग गिरकर चोटिल हो चुके थे। ग्रामीणों द्वारा कई बार अधिकारियों से फरियाद की गई मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। अंततोगत्वा इस खबर को एसके इंडिया न्यूज़ ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था, खबर सोशल मीडिया पर चलने के बाद संबंधित अधिकारियों की कुंभकरणी नींद टूटी और दूसरी तरफ जिलाधिकारी द्वारा सावन मेले को लेकर भवरेश्वर मंदिर परिसर का निरीक्षण भी किया गया।
निरीक्षण के दौरान भी खस्ताहाल सड़क को अधिकारियों ने देखा, उसके बाद विभाग द्वारा निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, जिससे क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। आपको यह भी बता दें कि, यह सड़क पिछले 6 वर्षों से क्षतिग्रस्त हो रही थी, और विभागीय अधिकारी कुंभकरणी नींद सो रहे थे।


0 टिप्पणियाँ