शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ बकरीद का त्यौहार।। Raebareli news ।।

 

शिवाकांत अवस्थी

बछरावां/रायबरेली: ईद के बाद मुस्लिम समुदाय का पडने वाला सबसे बड़ा त्यौहार बकरीद क्षेत्र में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। क्षेत्र की विभिन्न ईदगाह में मुस्लिम समुदाय द्वारा नमाज अदा की गई, तथा कुर्बानियां दी गई। सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के कारण सार्वजनिक स्थलों पर इस बार कोई भी कुर्बानी नहीं दी गई। ईदुल अजहा त्योहार की विशेषता यह रही कि, हिंदू मुस्लिम दोनों समुदायों के लोगों द्वारा एक दूसरे को कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए बधाई दी गई। हालांकि किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह चाक-चौबंद रहा।

    आपको बता दें कि, थाना अध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च भी निकाला गया। परंतु अपनी गंगा जमुनी तहजीब को कायम रखते हुए पूरे क्षेत्र में शांति पूर्वक यह त्यौहार संपन्न हुआ। बछरावां कस्बा हमेशा से अपनी हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल रहा है। क्षेत्र के थुलेंडी जैसे गांव जरूर विवादास्पद रहे है, परंतु बदलते समय के साथ अब सब कुछ शांत हो गया है। किंतु प्रशासन ने कोई रिस्क नहीं लिया और पिछली बातों को दृष्टिगत रखते हुए ईदगाह में पुलिस और प्रशासन मौजूदगी में नमाज अदा कराई गई। कुल मिलाकर पूरे क्षेत्र में त्यौहार शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ