निर्विरोध चुने गए महराजगंज प्रमुख राजकुमार पासी राम शंकर चौधरी की अधूरी इच्छाओं को करेंगे पूरा-पूर्व प्रमुख सत्येंद्र सिंह।। Raebareli news ।।

सार............

ब्लॉक की राजनीति में कई दशकों से सक्रिय रहे पूर्व प्रमुख राम शंकर चौधरी की अंतिम इच्छा रही थी कि, इस बार का ब्लॉक प्रमुख चुनाव आम सहमति से निर्विरोध किया जाए। उनकी असामयिक हुई मृत्यु के बाद लोगों ने उनकी इस इच्छा को पूरा किया है। निश्चित रूप से इससे उनकी आत्मा को शांति मिलेगी। यह उनके लिए सबसे बड़ी श्रद्धांजलि है। उन्होंने मौजूद सभी लोगों को इसकी बधाई दी है, और आशा जताई है कि, निर्विरोध चुने गए प्रमुख राजकुमार पासी राम शंकर चौधरी की अधूरी इच्छाओं को पूरा करेंगे, और सबको साथ लेकर चलेंगे।

विस्तार.............

शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज के नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख तथा क्षेत्र के क्षेत्र पंचायत सदस्य वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान के लिए पूर्व जिला पंचायत सदस्य और पूर्व प्रमुख स्वर्गीय राम शंकर चौधरी के असनी गांव स्थित आवास पर पूर्व प्रमुख के परिजनों ने एक सम्मान समारोह का आयोजन कर लोगों का स्वागत किया। असनी गांव में आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक क्षेत्र में निर्विरोध प्रमुख का चुनाव संपन्न होने पर सभी लोगों का आभार जताया गया।

    आपको बता दें कि, इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए निवर्तमान ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि, ब्लॉक की राजनीति में कई दशकों से सक्रिय रहे पूर्व प्रमुख राम शंकर चौधरी की अंतिम इच्छा रही थी कि, इस बार का ब्लॉक प्रमुख चुनाव आम सहमति से निर्विरोध किया जाए। उनकी असामयिक हुई मृत्यु के बाद लोगों ने उनकी इस इच्छा को पूरा किया है। निश्चित रूप से इससे उनकी आत्मा को शांति मिलेगी। यह उनके लिए सबसे बड़ी श्रद्धांजलि है। उन्होंने मौजूद सभी लोगों को इसकी बधाई दी है, और आशा जताई है कि, निर्विरोध चुने गए प्रमुख राजकुमार पासी राम शंकर चौधरी की अधूरी इच्छाओं को पूरा करेंगे, और सबको साथ लेकर चलेंगे।

    कार्यक्रम में दिवंगत श्री चौधरी के तीनों पुत्रों ने आए हुए सभी आगंतुकों को जिनमें क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान पूर्व प्रधान और गणमान्य लोगों को अंगवस्त्रम भेंट कर उनका सम्मान किया।

    इससे पहले सभी लोगों ने दिवंगत पूर्व प्रमुख श्री चौधरी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख राज कुमार पासी ने कहा कि, वह सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास लेकर ब्लॉक के विकास के लिए कार्य करेंगे।

   इस मौके पर रविराज सिंह, आशुतोष सिंह, राम सागर चौधरी, राम सागर गुप्ता, कोमल प्रसाद शर्मा, केशव चौधरी, संतलाल लोधी, मोहम्मद इसरार उर्फ कल्लू, भोला चौधरी, राम अभिलाख सिंह उर्फ पुत्तन, अरविंद सिंह, बद्री विशाल अवस्थी, डॉक्टर एमपी सिंह, मनोज कुमार नाई, मुकेश कुमार, सत्तार अली, प्रधान अध्यक्ष हरि करण सिंह उर्फ गुड्डू, राजेंद्र यादव, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कृपा शंकर शर्मा, राजेश सिंह सहित बड़ी तादाद में लोग मौजूद रहे। आभार ग्राम प्रधान दिलीप चौधरी व आलोक चौधरी ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ