पाइप में करंट उतरने से 16 वर्षीय किशोरी गंभीर अस्पताल में चल रहा इलाज।। Raebareli news ।।

 

शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के अतरेहटा गांव में पाइप में करंट उतर जाने से एक 16 वर्षीय किशोरी उस की चपेट में आ गई और गंभीर रुप से घायल हो गई। इलाज के लिए उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

    आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक गांव निवासी अवधेश कुमार की 16 वर्षीय पुत्री गुड़िया पानी भरने जा रही थी। बताते हैं कि, पाइप में करेंट उतर आया था, जैसे ही उसने पाइप को छुआ, वह पाइप मे चिपक गई। घर वालों ने किसी तरह उसे बचाया और अस्पताल लेकर आए, जहां उसका इलाज चल रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ