करंट उतर रहे पंखे से चिपकी युवती हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर।। Raebareli news ।।

 

शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के गांव पूरे मोती मजरे जयोना में बिजली के पंखे में करंट उतर जाने से एक युवती उसकी चपेट में आ गई, और गंभीर रुप से घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के लिए उसे सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत नाजुक देते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

   आपको बता दें कि, जानकारी के मुताबिक गांव निवासी गंगाराम की पुत्री चांदनी 18 फर्राटा पंखा लगाने जा रही थी, तभी पंखे में उतरे करंट से वह उसमें चिपक गई। घर वालों ने दौड़कर उसे किसी तरह अलग किया, और बेहोशी हालत में उसे सीएचसी लाए, जहां डाकटरों ने प्राथमिक उपचार कर हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफरकर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ