बाइक पलट जाने से चालक गंभीर रूप से घायल जिला अस्पताल रेफर।। Raebareli news ।।

शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के बछरावां रोड पर पेट्रोल पंप के सामने बाइक पलट जाने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के उपरांत हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

    आपको बता दें कि, प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव बबुरिहा मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला का रहने वाला घनश्याम विश्वकर्मा 35 पुत्र रामनरेश बाइक से बछरावा रोड पर जा रहा था। तभी पेट्रोल पंप के सामने अचानक उसने बाइक में ब्रेक लगा दी, जिससे बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई, और घनश्याम गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे सीएचसी तत्काल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के उपरांत चोटे गहरी देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ