महराजगंज/रायबरेली: चंदापुर रियासत के बड़े राजा कौशलेंद्र सिंह ने लखनऊ के मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। कौशलेंद्र सिंह ने इस दौरान विगत दिनों मुख्यमंत्री के समक्ष रायबरेली जनपद के महराजगंज और अमावा ब्लाक में उनके पूर्वजों द्वारा बनवाए गए सीतारामन मंदिर व उससे मिले मंदिर के सरोवर और अमावा ब्लाक के बड़े गांव स्थित प्राचीन शिवपारलेश्वर मंदिर के सुंदरीकरण और जीर्णोद्धार का प्रकरण उठाया।
आपको बता दें कि, उक्त प्रकरण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें बताया कि, इस मामले में विभागीय अधिकारियों द्वारा मौके का भ्रमण कर मंदिर के सौंदर्यीकरण और पुनरुद्धार के लिए एस्टीमेट प्रस्तुत किया गया था, जिसे मंजूरी दे दी गई है। शीघ्र ही दोनों स्थलों का सुंदरीकरण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा, और दोनों ही स्थलों को भव्य पर्यटक स्थल बनाकर जनता के लिए समर्पित कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री के इस आश्वासन पर बड़े राजा कौशलेंद्र सिंह ने उनका आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कौशलेंद्र सिंह के साथ उनकी बड़ी बेटी रुनुक सिंह भी मौजूद थी।



0 टिप्पणियाँ