सार..........
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि, प्रदेश सरकार ने जनादेश की परवाह किए बिना प्लानिंग कर के नंगा नाच किया है। गुंडागर्दी की गई है। प्रशासन ने पर्चा छीना है।
विस्तार..........
शिवाकांत अवस्थी
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोला है। बीते रविवार को लखनऊ में पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि, प्रदेश की जनता को कोविड-19 के दौरान जो तकलीफ झेलनी पड़ी। उसको सभी ने देखा। लोगों की जान चली गई। लेकिन, सरकार दिखाई नहीं दी। इसकी जिम्मेदार केवल भाजपा की सरकार थी।
वीडियो खबर देखने फोटो पर क्लिक करें।आपको बता दें कि, लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि, इधर चुनाव में जनता ने अपना समर्थन दिखाया और सपा को जिताया। लेकिन, प्रदेश सरकार ने जनादेश की परवाह किए बिना प्लानिंग कर के नंगा नाच किया है। गुंडागर्दी की गई है। प्रशासन ने पर्चा छीना है। लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा कर खुशियां मनाई जा रही है। लड्डू खाया जा रहा है। अगर कोई पर्चा लेने गया, तो वहां प्रशासन ने पर्चा छीनने का इंतजाम किया था। इटावा के एसपी सिटी मोबाइल पर बोल रहे हैं कि, भाजपा के विधायक बम और कट्टा लेकर आए हैं। अभी तक मैंने गुंडा शब्द का प्रयोग नहीं किया। लेकिन, भाजपा जैसी गुंडा पार्टी दूसरी कोई नहीं है।
वीडियो खबर देखने के लिए फोटो पर क्लिक करें।अखिलेश यादव पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि, आगरा और उसके आसपास के विकास को रोका गया। किसानों के विकास को रोका गया है। उन्होंने सीएम योगी से सवाल करते हुए कहा कि, भाजपा बताए कि, किसानों की आय क्या है? सरकार ने जनता और किसानों की आय दोगुनी करने का जो वादा किया था, उसका क्या हुआ? अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, सपा सरकार बनने पर कोविड के अकड़ों का की जांच होगी। जो अधिकारी सीमा लांघ रहे हैं, उनकी लिस्ट बन रही है, उन सबके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि, अगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जनता से लड़ नहीं पाएगी।

0 टिप्पणियाँ