बछरावां/रायबरेली: सरकार की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों की जनता को त्वरित न्याय दिलाने के लिए 4 महीने के लंबे अंतराल के बाद आज थाना दिवस शुरु हुआ। यहां वादकारियों की लंबी भीड़ देखने को मिली।
आपको बता दें कि, इसी क्रम में बछरावां थाने में आज थाना दिवस आयोजित किया गया, अचानक आई जी रेंज लक्ष्मी सिंह पहुंच गई और उन्होंने थाने का निरीक्षण करने के बाद आयोजित किए गए जनता दरबार का आए हुए लोगों की समस्याएं सुनी और त्वरित निस्तारण के आदेश दिए। आईजी को अपने बीच पाकर आए हुए फरियादियों में खासा उत्साह देखने को मिला। इसी बीच उनके सामने कई प्रार्थना पत्र आए जिनमें चार प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण कर दिया गया।
शीतल पुत्र सिद्धनाथ निवासी पलही बाजार व निर्मला निवासी सेहगों पश्चिम के एक जमीनी विवाद को तत्काल निस्तारित कराने का आदेश दिया गया।
आईजी ने कहा कि, प्रत्येक व्यक्ति को थाने से न्याय की आशा होती है, वह पुलिस के पास इसलिए आता है, ताकि उसको सुरक्षा तथा न्याय मिल सके, इसके लिए आवश्यक है कि, प्रत्येक पीड़ित व्यक्ति को तत्काल न्याय दिलाया जाए, भूमि संबंधी विवादों में राजस्व टीम की सहायता लेकर विवादों का निस्तारण किया जाए।
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, उप जिला अधिकारी सविता यादव, कोतवाल राकेश सिंह, उपनिरीक्षक बाबू, चंद्र प्रताप सिंह, लेखपाल राकेश यादव, राजेंद्र चौधरी सहित पुलिस विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ