बछरावां/रायबरेली: बछरावां मौरावां मार्ग पर शेखपुर समोधा मजरे टांडा गांव के पास सड़क के किनारे खेतों में एक युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों में सड़क के किनारे खेतों में 21 वर्षीय युवक की लाश देखकर हड़कंप मच गया। देखते ही देखते वहां भारी तादात में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, फौरन पुलिस को सूचना दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के जेब में रखे आधार कार्ड से युवक की पहचान की गई तो उसका नाम संदीप कुमार पुत्र देवी प्रसाद निवासी मनऊखेड़ा मजरे पश्चिम गांव थाना हरचंदपुर का रहने वाला था। युवक के मुंह से झाग निकला हुआ था, मौजूद लोगों द्वारा कयास लगाया गया कि, उसकी मौत जहर खाने से अथवा किसी जहरीले जंतु के काटने से हुई है।
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, मौत का असली कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

0 टिप्पणियाँ