रायबरेली में रहस्यमई ढंग से विवाहिता अपनी डेढ़ वर्षीया पुत्री के साथ गायब, पति ने दर्ज कराया गुमशुदगी का मुकदमा।। Raebareli news ।।

शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के कोटवा मदनिया गांव में रहस्यमई ढंग से एक विवाहिता अपने डेढ़ वर्षीया पुत्री के साथ विगत 21 जुलाई 2021 से गायब हो गई है। पति ने उसकी खोजबीन में रिश्तेदारी नातेदारी तथा संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन उसका अता पता नहीं चला, तो उसने कोतवाली में जाकर तहरीर दर्ज कराई है।

    आपको बता दें कि, पुलिस को दी गई तहरीर में कोतवाली क्षेत्र के कोटवा मदनिया गांव के रहने वाले वाजिद खान पुत्र अल्ताफ खान ने बताया कि, उनकी पत्नी रूबी निशा विगत 21 जुलाई 2021 की रात अपने साथ डेढ़ वर्ष की पुत्री को लेकर कहीं चली गई है। उसके घर वापस लौटने आने पर जब पत्नी और बच्चे घर पर नहीं मिली, तो उसने खोजना शुरू किया। काफी खोजबीन के बाद भी पत्नी और पुत्री का पता नहीं चला। 

   अल्ताफ खान का यह भी कहना है कि, उसका और उसकी पत्नी के मध्य किसी प्रकार का कभी विवाद नहीं रहा है। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक रेखा सिंह ने बताया कि, तहरीर दर्ज कर ली गई है। महिला और उसकी पुत्री की खोजबीन की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ