महराजगंज/रायबरेली: तहसील क्षेत्र के गांव राघवपुर में साइकिल से जा रहे एक 40 वर्षीय व्यक्ति को अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए पहले उसे एंबुलेंस 108 द्वारा सीएचसी बछरावां भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करके हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
आपको बता दें कि, विवरण के मुताबिक चौकी थुलेंडी क्षेत्र के गांव हरदोई का रहने वाला रामकरन 40 पुत्र बाबादीन किसी काम से साइकिल द्वारा रात 8:00 बजे राघवपुर गांव जा रहा था, तभी चांद बाबा मंदिर के पास सामने से आ रहे चार पहिया वाहन ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी, और वह गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी, और उसे सीएचसी बछरावां ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई।
मृतक के परिवार में मृतक की पत्नी सुमन के अलावा दो पुत्रियां और 1 पुत्र है। पूरे परिवार के भरण-पोषण का जिम्मा रामकरन के जिम्में ही था, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

0 टिप्पणियाँ