थाना समाधान दिवस शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं व आयोजनों में से एक-एसडीएम सविता यादव।। Raebareli news ।।

सार...............

एसडीएम ने कहा कि, थाना समाधान दिवस शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं व आयोजनों में से एक है। इसमें आई शिकायतों का तत्काल सही ढंग से निस्तारण किया जाना चाहिए। उन्होंने एक एक फरियादी की बात सुनकर तत्काल राजस्व से जुड़े मामलों में संयुक्त टीम बनाकर आज ही मौके पर रवाना किया।

विस्तार.................

शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: लगभग 4 महीने बाद महराजगंज कोतवाली में संपन्न हुए थाना समाधान दिवस में 9 मामले आए। अधिकतर मामले राजस्व और पुलिस से संबंधित रहे। जिनमें चार का आज ही निस्तारण करने का दावा किया गया है।

   आपको बता दें कि, एसडीएम सविता यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुए थाना समाधान दिवस में फरियादियों की अच्छी खासी मौजूदगी दिखी। एसडीएम ने कहा कि, थाना समाधान दिवस शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं व आयोजनों में से एक है। इसमें आई शिकायतों का तत्काल सही ढंग से निस्तारण किया जाना चाहिए। उन्होंने एक एक फरियादी की बात सुनकर तत्काल राजस्व से जुड़े मामलों में संयुक्त टीम बनाकर आज ही मौके पर रवाना किया।

   शाम को पता चला कि, 4 मामलों का निस्तारण आज ही कर दिया गया है। बाद में एडीएम राम अभिलाख और अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव भी थाना दिवस में पहुंचे और उन्होंने भी थाना दिवस में भाग लिया। संचालन कोतवाल रेखा सिंह ने किया।

   इस मौके पर राजस्व निरीक्षक श्रीकांत पांडेय, ओम प्रकाश वर्मा, विवेक प्रकाश सिंह, सुशील कुमार, आद्या प्रसाद, शिव कंठ गुप्ता, अमित शुक्ला, छब्बू राम, गंभीर सिंह, विपिन कुमार मौर्य के अलावा पुलिस से जुड़े लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ