महिला समाज भी कोतवाल रेखा सिंह की इमानदारी निर्भीक कार्यशैली का हुआ कायल।। Raebareli news ।।

सार............

महराजगंज थाना क्षेत्र में महिलाओं के प्रति अपराध का ग्राफ गिर कर नीचे आ गया। वहीं अन्य अपराधों और दबंगई की घटनाओं में काफी तेजी से गिरावट आ गई। इसके अलावा थाना और उसके इर्द-गिर्द बढ़ते हुए कुटीर धंधे बंद हो गए। थाना और आसपास खड़े रहने वाले दलाल बेरोजगार हो गए, और कोतवाल रेखा सिंह से इन्हीं बातों को लेकर ईर्ष्या रखने वाले लोगों में खलबली मच गई, तथा तरह तरह के षड्यंत्र कोतवाल को बदनाम करने के लिए शुरू किए गए। यह सब देख कर समाज के संभ्रांत लोगों ने इस बहादुर महिला कोतवाल के पक्ष में खुल कर सामने आने का निर्णय लिया।

विस्तार...........

शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज की तेजतर्रार न्यायप्रिय ईमानदार महिला कोतवाल रेखा सिंह द्वारा क्षेत्र की कानून व्यवस्था सुधारने के लिए किए गए प्रयासों से आए व्यापक सुधार और महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के प्रति कठोर रुख अपनाने जैसे मामलों को लेकर क्षेत्र की महिलाएं भी कोतवाल रेखा सिंह के प्रति लामबंद हो रही हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला मंत्री सुधा अवस्थी और भाजपा महिला नेत्री संगीता जायसवाल ने बड़ी तादाद में महिलाओं के साथ कोतवाली पहुंचकर कोतवाल रेखा सिंह को सम्मानित किया, और खुशी जताई कि, वर्षों बाद महराजगंज कोतवाली को एक जिम्मेदार और तेजतर्रार पुलिस अधिकारी के रूप में रेखा सिंह का साथ मिला है।

     आपको बता दें कि, रेखा सिंह के आगमन के पूर्व महराजगंज कोतवाली क्षेत्र की व्यवस्था छिन्न-भिन्न थी, थाना सदैव बिचौलियों अपराधियों और सफेदपोश लोगों से भरा रहता था, आम जनता की सुनवाई नहीं होती थी। लगातार क्षेत्र से रोजाना दर्जनों शिकायतें पुलिस अधीक्षक की चौखट पर पहुंच रही थी। जिससे युवा और धाकड़ इमानदार निष्पक्ष कार्यशैली से काम करने वाले पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने महराजगंज की व्यवस्था सुधारने का निर्णय लिया और अपनी विश्वसनीय पुलिस अधिकारियों में से एक रेखा सिंह को यहां का प्रभारी बना दिया, तथा इस निर्देश के साथ कि, कभी कोई पीड़ित थाने से बगैर समुचित न्याय मिले निराश न लौटे।

     पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के निर्देश पर कोतवाली का चार्ज संभालते ही रेखा सिंह ने पूरी तन्मयता के साथ महराजगंज की व्यवस्था का संचालन शुरू कर दिया। कोविड-19 की दूसरी लहर के कठिन दौर में रेखा सिंह ने दिन और रात की परवाह न कर, पूरी तरह से कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करवाया। गरीबों की मदद की। वहीं उन्होंने कानून व्यवस्था सुधार के क्रम में सबसे पहले कोतवाली में अक्सर जमा रहने वाले मठाधीशों को बाहर का रास्ता दिखाया, तथा पीड़ित लोगों से सीधी सुनवाई शुरू कर दी। अपराधियों और समाज विरोधी तत्वों पर लगाम कसनी शुरू कर दी। उनकी कड़ी मेहनत का परिणाम रहा कि, कई लंबित पड़े पुराने मामले खुल गए, जो भी अपराध घटित हुए 24 घंटों के भीतर उनका खुलासा होना शुरू हो गया, और राजनीतिक दबाव से मुक्त होकर रेखा सिंह ने निष्पक्ष रुप से काम करते हुए पीड़ितों और शोषितो को न्याय दिलाना शुरू कर दिया। महिलाओं को थाने आने पर पूरा सम्मान देकर उनकी शिकायतें सुनी जाने लगी। इसका असर यह दिखा कि महिलाएं निर्भय होकर थाने पहुंचकर बगैर किसी का सहारा लिए सीधे कोतवाल से मिलकर अपनी समस्या बताने लगी, और उनका निराकरण किया जाना भी शुरू हो गया।

   महिलाओं के प्रति अपराध का ग्राफ गिर कर नीचे आ गया। वहीं अन्य अपराधों और दबंगई की घटनाओं में काफी तेजी से गिरावट आ गई। इसके अलावा थाना और उसके इर्द-गिर्द बढ़ते हुए कुटीर धंधे बंद हो गए। थाना और आसपास खड़े रहने वाले दलाल बेरोजगार हो गए, और कोतवाल रेखा सिंह से इन्हीं बातों को लेकर ईर्ष्या रखने वाले लोगों में खलबली मच गई, तथा तरह तरह के षड्यंत्र कोतवाल को बदनाम करने के लिए शुरू किए गए। यह सब देख कर समाज के संभ्रांत लोगों ने इस बहादुर महिला कोतवाल के पक्ष में खुल कर सामने आने का निर्णय लिया।

    इसी क्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सेवा प्रमुख रमेश अवस्थी की पत्नी भाजपा जिला मंत्री सुधा अवस्थी के अलावा वरिष्ठ भाजपा नेत्री संगीता जायसवाल दर्जनों महिलाओं के साथ शुक्रवार को थाना परिसर पहुंची, और कोतवाल रेखा सिंह को उनके उत्कृष्ट और सराहनीय कार्यों के लिए उन्हें बधाई दी, तथा विश्वास दिलाया कि, महराजगंज क्षेत्र का 99 फ़ीसदी से अधिक जनमानस उनके साथ है, और वह सब उनके उज्जवल भविष्य की कामना करती हैं। भाजपा नेत्रियों ने रेखा सिंह को प्रतीक चिन्ह, पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित भी किया। कोतवाल रेखा सिंह ने सब का आभार जताते हुए क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने में निरंतर सहयोग देने की अपील की, और विश्वास दिलाया कि, उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देश में वह लगातार शासन की नीतियों के मुताबिक कानून का शासन संचालित करती रहेंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ