शिवाकांत अवस्थी
सलोन/रायबरेली: में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो मासूम बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जिससे घटनास्थल पर कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
आपको बता दें कि, घटना सलोन कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव की है। जहां एकाएक तेज बारिश होने लगी, तभी खेतों में काम कर रहे किसान जब तक किसी उचित स्थान पर पहुंचते तब तक आकाशीय बिजली कहर बनकर इन पर टूट पड़ी, और चपेट में आने से महिला वंदना उसकी 9 वर्षीया बेटी आंशिका और 3 वर्षीय बेटा रिषभ की मौत हो गई। जबकि अमित, रामकली, और रिशू आकाशीय बिजली की चपेट में आकर झुलस गए। जिन्हें ग्रामीणों ने तत्काल स्थानीय सीएचसी पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना से ग्रामीणों में दहसत का माहौल है।
सूचना मिलते ही एसडीएम राजेंद्र शुक्ल, तहसीलदार अभिनव पाठक, सलोन सीओ इंद्रपाल सिंह, मौके पर पहुंकर पीड़ित परिवार को ढांढस बांधते हुए मुवावजा दिलाये जाने और हरसंभव मदद की बात कही है।

0 टिप्पणियाँ