शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: विकास खंड सभागार में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों की एक बैठक आहूत की गई। जिसमें दद्दू सिंह ग्राम प्रधान कोटवा को प्रधान संघ का अध्यक्ष तथा संत लाल लोधी को महामंत्री निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
आपको बता दें कि, महराजगंज विकासखंड में कुल 53 ग्राम पंचायतें हैं। आज सोमवार को दोपहर 3:00 बजे विकासखंड परिसर में ग्राम प्रधानों की बैठक आहूत की गई। जिसमें 53 ग्राम प्रधानों में से 30 ग्राम प्रधानों ने कोटवा मोहम्मदाबाद ग्राम सभा के प्रधान दद्दू सिंह को अध्यक्ष तथा सुल्तानपुर के संतलाल लोधी को महामंत्री निर्विरोध घोषित किया गया। इसके अलावा पुरासी ग्राम प्रधान कृष्णा लली को संरक्षक बनाया गया। घोषणा होने के उपरांत उपस्थित प्रधानों ने एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर बधाई दी। नव निर्वाचित ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ दद्दू सिंह ने पत्रकारों को बताया कि, जिस आशा और विश्वास के साथ ग्राम प्रधानों ने उन्हें अध्यक्ष पद पर चुना है, उस विश्वास पर वह हमेशा खरा उतरने का प्रयास करेंगे, तथा प्रधान संघ की हर समस्या को जिला स्तर पर ले जाने का काम करेगें। यदि किसी भी प्रधान पर किसी भी अधिकारी द्वारा कोई दबाव अत्याचार किया जाता है, तो उसकी आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।



0 टिप्पणियाँ