नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख समेत क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ।। Raebareli news ।।

 

शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित शानदार समारोह में नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख राज कुमार पासी ने पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। इसी क्रम में सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भी शपथ ली।

    आपको बता दें कि, क्षेत्रीय विधायक राम नरेश रावत की अध्यक्षता में संपन्न हुए शपथ समारोह में पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, आर एस एस वरिष्ठ पदाधिकारी दिनेश सिंह राठौर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू, पूर्व प्रमुख महेंद्र सिंह, निवर्तमान प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी आशुतोष सिंह, बबुनिया धाम के बाबा लक्ष्मण दास, कंजेश्वर कुटी के संस्थापक विचित्र आनंद जी महाराज जैसी जानी मानी हस्तियां इस मौके पर मौजूद रही।

     एसडीएम सविता यादव ने पहले ब्लॉक प्रमुख को इसके पश्चात 66 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में बोलते हुए विधायक राम नरेश रावत ने इस बात पर खुशी जताई कि, इस बार रिकॉर्ड तादाद में महिलाएं चुनाव जीत कर आई हैं। उन्होंने महिलाओं से अपील की है कि, वह सदन की कार्यवाही में अपने पति या प्रतिनिधि को न भेजकर स्वयं सदन की कार्यवाही में हिस्सा लें, और अपने अधिकारों को जाने। विकास के लिए कार्य करें।

     कार्यक्रम को पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह, निवर्तमान ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र सिंह, संघ के वरिष्ठ प्रचारक दिनेश सिंह राठौर और पूर्व प्रमुख महेंद्र सिंह ने भी संबोधन किया।

   इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह, जिला महामंत्री शरद सिंह, मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा के अलावा प्रधान संघ के अध्यक्ष हरि करण सिंह उर्फ गुड्डू, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष और क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रदीप चौधरी, आलोक चौधरी, दिलीप चौधरी, उमेश कुमार उर्फ कुन्नू, रिंकू चौधरी प्रधान प्रतिनिधि हलोर, संतलाल लोधी, गंगासागर पांडेय, राम सागर गुप्ता, महेश प्रसाद उर्फ पप्पू, कोमल प्रसाद शर्मा आदि मौजूद रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ