रायबरेली: सुहैल अख्तर रजा खान-ए-काजी शहर रायबरेली ने हमारे एसके इंडिया न्यूज़ चैनल के माध्यम से अहले रायबरेली को ईदुल अजहा की दिली मुबारकबाद दी है, साथ ही उन्होंने मुसलमान भाइयों से आगामी ईदुल अजहा के त्यौहार पर सरकार और प्रशासन द्वारा जारी की गई गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए ऐतिहात बरतने की बात कही है।
वीडियो खबर देखने के लिए फोटो पर क्लिक करें।आपको बता दें कि, सुहैल अख्तर रजा खान काजी ने कहा कि, कुर्बानी सुन्नते इब्राहीम अलैहिस्सलाम है, जोकि जिलहिज्जा की 10, 11 और 12 तारीख को होती है। लेकिन इस साल ईदुल अजहा 21 जुलाई 2021 दिन बुधवार को होना है। जिसमें पूरी दुनिया के मुसलमान कुर्बानी का इंतजाम करते हैं। जोकि 3 दिन तक होती है। हम सबकी जिम्मेदारी है कि, सरकार द्वारा बताए गए नियमों का पालन करते हुए कुर्बानी का इंतेजाम करें। सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखें। घर से जब भी निकले मास्क लगाकर निकले। नवाज में 50 से ज्यादा लोग एक साथ इकट्ठे ना हों। सरकार की तरफ से कुर्बानी पर कोई रोक नहीं है, लिहाजा सभी ऐतिहात के साथ कुर्बानी का इंतजाम करें, और कुर्बानी खुले में ना करें।
सुहैल अख्तर रजा खान काजी ने यह भी कहा कि, कुर्बानी के गोश्त को खुले में ना ले जाएं। गंदगी कतई ना होने पाए, साथ ही सभी लोग अल्लाह से दुआ करें कि, हम सबको जल्द से जल्द इस महामारी से छुटकारा मिले, और हमारा मुल्क हिंदुस्तान के साथ-साथ पूरी दुनिया से यह मर्ज खत्म हो।

0 टिप्पणियाँ