महराजगंज/रायबरेली: कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुशील पासी ने आरोप लगाया है कि, विगत दिनों हुए ब्लॉक प्रमुखी के चुनाव में भाजपा ने पूरी तरह से प्रशासन का दुरुपयोग कर भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यहां तक की भाजपा प्रमुखी के चुनाव को लेकर इतना डरी हुई थी कि, उसने अधिकांश जगहों पर स्वयं के कार्यकर्ताओं की बजाए दूसरे दलों के जिताऊ कैंडिडेटों को भाजपा में जबरन शामिल करवा कर चुनाव जिताया है। अब वह दिन दूर नहीं, जब 2022 में जैसे ही सरकार बदलेगी, यही जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख भाजपा छोड़ अपने मूल दलों में वापस लौट आएंगे। इसके अलावा क्षेत्र में सड़कों के गड्ढा भराई के नाम पर कोई काम ना करा कर भाजपाई नेताओं ने ठेकेदारों और अधिकारियों के साथ मिलकर पूरी की पूरी रकम ही हजम कर ली। इस मामले को भी वह 2022 में कांग्रेस की सरकार बनने के साथ जांच कराएंगे, और दोषी लोगों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। श्री पासी यहां पत्रकारों से मुखातिब थे।
वीडियो खबर देखने के लिए फोटो पर क्लिक करें।आपको बता दें कि, मीडिया से बातचीत में सुशील पासी ने कहा कि, दूसरी सरकारें तो भ्रष्टाचार करती थी, लेकिन भाजपा सरकार ने पूरे कार्यकाल में लूट ही लूट की है। बेरोजगारों को ठगा गया है। अधिकारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग में बोलियां लगाई गई हैं। बेईमान और चोर किस्म के अधिकारियों को मलाईदार पोस्टों पर इसलिए तैनात किया गया है, ताकि वह जनता को लूट लूट कर भाजपाइयों को हिस्सा दे सकें।
लखीमपुर में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान गुंडों द्वारा लोकतंत्र के चीर हरण की वीडियो देखने के लिए फोटो पर क्लिक करें।उन्होंने कहा कि, निर्माण कार्य में नेता के परिवार और उनके चमचे ही ठेकेदार बनाए गए, विकास के नाम पर अरबों खरबों रुपए बगैर कोई काम कराए लूट लिए गए। यह जनता अच्छी तरह जान चुकी है, और जनता सब के साथ न्याय करती है, 6 महीने बाद चुनाव का बिगुल बजने वाला है। यह निश्चित है कि, भाजपा की सरकार का पतन होगा और प्रदेश में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। भ्रष्टाचार और लूट के सभी मामलों की पर्ते उखाड़ कर दोषी लोगों पर कार्यवाही करके लूटा गया धन फिर से सरकारी खजाने में वापस लाया जाएगा।
लोकतंत्र के चीर हरण की वीडियो देखने के लिए फोटो पर क्लिक करें।श्री पासी ने कहा कि, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बड़े ही धैर्य और संयम से अत्याचार और जुल्म सहा है। भविष्य में हर कांग्रेसी कार्यकर्ता के ऊपर हुए जुल्म का हिसाब जुल्म करने वालों से लिया जाएगा। उन्होंने विगत दिनों हुए ब्लाक प्रमुखी के चुनाव में महिलाओं को नामांकन भरे जाने से रोकने को लोकतंत्र के खिलाफ बताते हुए दोबारा चुनाव कराए जाने की मांग की है, साथ ही चुनाव आयोग से गुजारिश की है कि, जहां जहां पर गड़बड़ियां हुई है, वहां पुनः चुनाव कराए जाएं, ताकि इन महिलाओं के साथ हुई अमानवीय कृत्य एवं अभद्रता तथा वस्त्र खींचे जाने के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा किया जाए। श्री पासी ने मीडिया बंधुओं को संबोधित करते हुए इस अलोकतांत्रिक एवं गैर संवैधानिक कृत्य पर आवाज उठाने की अपील की है।

0 टिप्पणियाँ