ब्लॉक प्रमुख के शपथ ग्रहण से पहले विकासखंड में चलाया गया सफाई अभियान।। Raebareli news ।।

 

शिवाकांत अवस्थी

बछरावां/रायबरेली: नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख अमन सिंह दउवा के शपथ ग्रहण से पूर्व विकासखंड परिसर का भ्रमण किया गया, इस दौरान प्रमुख कक्ष में काबिज तकनीकी सहायकों को उनके अपने लिए बने कक्ष में स्थानांतरित करने तथा विकासखंड परिसर में व्याप्त गंदगी को साफ-सुथरा करवाने का निर्देश दिया गया।     

    आपको बता दें कि, रायबरेली जिले के बछरावां विकासखंड के नवनिर्वाचित युवा ब्लॉक प्रमुख अमन सिंह दउवा ने कहा कि, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसके विपरीत विकासखंड परिसर में झाड़ी झंकार व गंदगी का साम्राज्य है। जिसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनके इस निर्देश के बाद ब्लॉक प्रशासन हरकत में आया, और सघन सफाई अभियान चलाया गया।

    क्षेत्र के प्रधानों का कहना है कि, विकासखंड में तैनात सफाई कर्मी कभी भी अपनी निर्धारित जनसभाओं में नहीं जाते हैं, और घूम-घूम कर ब्लॉक की परिक्रमा करते रहते हैं, कई सफाई कर्मी तो बाकायदा ब्लॉक परिसर के अंदर चपरासी का कार्य कर रहे हैं। प्रधानों की मांग है कि, प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान को मूर्त रूप देने के लिए इन सफाई कर्मियों को अपनी-अपनी तैनाती स्थलों में कार्य करने की सख्ती के साथ निर्देशित किया जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ