शटर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने उड़ाए एक लाख की नगदी व मोबाइल।। Raebareli news ।।

 

शिवाकांत अवस्थी

बछरावां/रायबरेली: थाना क्षेत्र के हल्का नंबर 4 में सुदौली चौराहे पर बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा एक दुकान की शटर तोड़कर लगभग एक लाख के मोबाइल लैपटॉप तथा बीस हजार की नकदी पार कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बारीकी से घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।

    आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक सानू बाजपेई पुत्र अनिल कुमार बाजपेई निवासी रामपुर सुदौली ने पुलिस को बताया कि, उनकी एक मोबाइल की दुकान सुदौली चौराहे पर है। बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा शटर तोड़कर का ताला तोड़कर दुकान में रखी बीस हजार रुपए की नगदी, लैपटॉप तथा कई कीमती मोबाइल जिनकी कीमत लगभग एक लाख थी, अज्ञात चोरों द्वारा पार कर दिया गया। भुक्तभोगी ने थाने में लिखित तहरीर देकर कार्यवाही करने की मांग की है।

   मामले में इंचार्ज थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि, मामले की जानकारी होते ही मौके पर जाकर घटनास्थल का बारीकी से पड़ताल कर भुक्तभोगी और आसपास लोगों से पूछताछ की गई है जल्द ही चोरों को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ