रायबरेली पुलिस ने दो शातिर चोरों को पकड़ कर भेजा जेल।। Raebareli news ।।

 

शिवाकांत अवस्थी

बछरावां/रायबरेली: रायबरेली में बछरावां थाने के कस्बा इंचार्ज बाबू द्वारा चोरों द्वारा लोहे का जंगला चोरी कर ले जाते रंगे हाथों दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।

   आपको बता दें कि, पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कस्बा इंचार्ज समेत बछरावां पुलिस द्वारा चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, इसी बीच मुखबिर से उन्हें खबर मिली कि, दो लोग बछरावां सीएचसी के सामने 16 जुलाई को चोरी गए लोहे के जंगले को बेचने के लिए जा रहे है, सूचना पाते ही कस्बा इंचार्ज व कांस्टेबल लवकुश कुमार और उदित कुमार राणा सक्रिय हो गए,और लालगंज मार्ग की तरफ से आ रही मोटरसाइकिल पर जंगला लेकर जा रहे दो लोगों को दबोच लिया।

     पूछताछ में मोटरसाइकिल चालक ने अपना नाम दीपक पुत्र राम लखन कोरी निवासी ओम नगर मजरे बिशुनपुर तथा पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम अभिषेक पुत्र अशोक कुमार चौधरी निवासी बांध टोला वार्ड नंबर 10 कस्बा बछरावां बताया है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने यह स्वीकार किया कि, यह जंगला उन्होंने अस्पताल के सामने से चोरी किया था। बछरावां पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ