शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के हलोर गांव के रहने वाले एक प्रतिष्ठित परिवार की आपसी लड़ाई क्षेत्रफल में चर्चा का विषय बनी हुई है। जिसमें एक पक्ष से उच्च न्यायालय के अधिवक्ता ने विगत 1 सप्ताह पूर्व अपने सगे भाई रिटायर्ड अधिशासी अभियंता समेत सात लोगों के विरुद्ध घर में घुसकर तोड़फोड़ करने और नगदी उठा ले जाने, कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करने का मुकदमा पंजीकृत कराया है, तो वहीं दूसरे पक्ष से रिटायर्ड अधिशासी अभियंता ने भी उच्च न्यायालय के अधिवक्ता तथा गुरुकुल महाविद्यालय के संस्थापक प्रबंधक समेत उनके परिवार के 5 लोगों के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट करने और आवेदक के ऊपर रिवाल्वर से फायर करने 10 हजारों रुपए भरे बैग को छीन लेने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि, पारिवारिक संपत्ति के बंटवारे के विवाद को लेकर अब वह मामला कोर्ट कचहरी के अलावा पुलिस तक भी पहुंच गया है। पहले गुरुकुल महाविद्यालय के प्रबंधक और उच्च न्यायालय के अधिवक्ता आरडी मिश्रा ने आरोप लगाया कि, वह घर में मौजूद नहीं थे, तभी उनके भाई रविंद्र दत्त मिश्रा अपने साथ कमल कुमार मिश्रा, अनिल कुमार मिश्रा, धनंजय मिश्रा, शैलेंद्र मिश्रा, तरुण मिश्रा और शरद मिश्रा के साथ उनके पैतृक घर पहुंच गए, तथा घर में घुसकर तोड़फोड़ की। इस दौरान हमलावरों ने घर में रखे बर्तन और नगदी भी उठा ले गए। उस समय घर पर मौजूद विद्यालय के कर्मचारियों ने जब विरोध किया तो लोगों ने मिलकर कर्मचारियों के साथ गाली गलौज और दुर्व्यवहार भी किया।
बताते हैं कि, महराजगंज पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता कर कराने की भी कोशिश की गई। लेकिन दोनों पक्ष अपने अपने रुख पर अड़े रहे। उधर राजेंद्र दत्त मिश्रा ने मामले में प्रदेश शासन में बैठे उच्चाधिकारियों से संपर्क किया, तो अधिकारियों के निर्देश पर महराजगंज कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का हुक्म मिला। फटाफट मुकदमा दर्ज हो गया। मुकदमा दर्ज होने की बात जब समाचार माध्यमों के द्वारा दूसरे पक्ष को हुई, तो वह भी सक्रिय हो गया, और विगत 14 तारीख को दूसरे पक्ष की ओर से रिटायर्ड अधिशासी अभियंता रविंद्र दत्त मिश्रा ने भी अपने रसूख का प्रयोग करते हुए पुलिस पर दबाव डलवाया, तो पुलिस ने उनकी भी तहरीर पर राजेंद्र दत्त मिश्रा के साथ-साथ उनके दामाद शशांक शेखर शुक्ला और परिवार के विमल कुमार मिश्रा, अरुण कुमार मिश्रा, पूजा मिश्रा, परीक्षित मिश्रा आदि के साथ 12 जुलाई 2021 को पैतृक घर पर पहुंचे और कहने लगे कि, यह पूरा भवन मुझे दे दो।
आरोप लगाया गया है कि, जबरदस्ती दबाव बनाने पर सभी लोग गाली गलौज करने लगे, जिसकी सूचना उन्होंने कोतवाली महराजगंज पुलिस को दी। पुलिस वाले समझा-बुझाकर वापस थाने चले आए, तो रविंद्र दत्त मिश्रा का कहना है कि, वह रायबरेली अपने घर वापस रवाना हुआ, तभी रास्ते में कुबना नहर के पास पहले से घात लगाए बैठे राजेंद्र दत्त मिश्रा समेत सभी प्रति पक्षियों ने उनकी गाड़ी को देख गाड़ी रुकवाया, और जान से मारने की नियत से उनके ऊपर फायर कर दिया। संयोग रहा कि, गोली बगल से निकल गई, तथा हमला करने आए लोगों ने उनके ड्राइवर को मारपीट कर बैग भी लूट लिया जिसमें कुछ कागजात और 10 हजारों रुपए नगद थे।
पुलिस ने ऊपर के अधिकारियों का निर्देश पाते ही दूसरे पक्ष का भी मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की विवेचना महराजगंज कोतवाली पुलिस द्वारा की जा रही है। वहीं गुरुकुल महाविद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र दत्त मिश्रा का कहना है कि, उन्हें अपनी एफ आई आर लिखवाने के लिए 3 दिन दौड़ना पड़ा। जबकि दूसरे पक्ष ने झूठी एफ आई आर पुलिस को आकर दे दी, और बिना जांच किए ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष एजेंसी से जांच कराने की मांग की है।

0 टिप्पणियाँ