शिवाकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: थाना क्षेत्र के गांव रामपुर मजरे शेखपुर समोधा में अपने पिता के घर रह रही एक युवती की उस समय संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जब वह रात में अपने प्रेमी से मिलने उसके घर गई हुई थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
आपको बता दें कि, घटनाक्रम के अनुसार आंचल पुत्री खुशीराम का विवाह उन्नाव जनपद के एक गांव में हुआ था, अपने पति अशोक से उसका एक 3 वर्षीय का बेटा भी है, परंतु विगत 3 वर्षों से अपनी ससुराल से उसका विवाद चल रहा था, और वह मायके में ही रह रही थी। इसी बीच उसका प्रेम प्रसंग अपने घर के बगल में रहने वाले मनीष पुत्र रामनरेश से हो गया, बीती रात आंचल अपनी मां के साथ रात में चारपाई पर लेटी हुई थी। परंतु वह उठकर अपने प्रेमी से मिलने उसके घर चली गई। कुछ देर के बाद मनीष की माता शीला देवी का फोन आंचल की मां राजवती के पास आया कि, आंचल उनके घर में मरी हुई पड़ी है। वह आकर उसकी लाश ले जाए। अंततोगत्वा मनीष व उनकी माता शीला देवी द्वारा आंचल की लाश उसके घर के पिछवाड़े डाल दी गई, और वह लोग फरार हो गए।
आंचल की मां द्वारा तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आंचल का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। मृतका की मां द्वारा मनीष व उनके परिजनों पर अपनी बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया गया है। मृतका की माता के अनुसार आंचल का प्रेम प्रसंग मनीष से चल रहा था, और इसी के चलते वह ससुराल नहीं जा रही थी। मृतका की मां राजवती ने नामजद आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है। फिलहाल मनीष के परिजन फरार हैं, और बछरावां पुलिस उनकी खोज कर रही है। बछरावां पुलिस ने बताया कि, शीघ्र ही नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जाएगा। आंचल की मृत्यु कैसे हुई यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल मृतका के गले आदि पर चोट के निशान पाए गए है।



0 टिप्पणियाँ