बछरावां/रायबरेली: थाना क्षेत्र के लकड़िया खेड़ा गांव में 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश में आया है। मृतक की पत्नी ने हत्या की आशंका जताई है।
आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक गांव निवासी शुभम की संदेश जनक परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पत्नी के अनुसार बीती रात शुभम घर के अंदर लेटा हुआ था, उसके कुछ ही दूरी पर वह लेटी हुई थी। रात लगभग 9:00 बजे दो व्यक्ति आए जिन्हें वह पहचानती नहीं है। उन्होंने उसके पति शुभम से कुछ बातचीत की और उसे लेकर बाहर चले गए। लगभग 1 घंटे बाद वह शुभम को लेकर जब आए, तो वह लड़ खडा रहा था, और बोल भी नहीं पा रहा था। पत्नी के पूछने पर उन लोगों ने बताया कि, अत्यधिक नशे में होने के कारण इसकी यह दशा हो रही। वह भी बेखबर होकर सो गई। सुबह जब वह काफी देर तक नहीं उठा, तो उसने जाकर जगाने का प्रयास किया, तो देखा की शुभम की मौत हो चुकी थी। गले और शरीर पर चोटों के निशान थे। तत्काल पुलिस को सूचना दी, स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुभम की शादी 4 वर्ष पूर्व हुई थी, उसकी कोई संतान नहीं थी। शुभम के पिता ने भी दो शादियां की थी। पहली पत्नी से शुभम था, और दूसरी पत्नी से जो बेटा था वह परिवार सहित अलग रह रहा है। हत्या क्यों की गई किसने की इन सब पहलुओं की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। थाना अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा।



0 टिप्पणियाँ