5 अगस्त को जनपद में होंगे उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश डॉ0 दिनेश शर्मा।। Raebareli news ।।

 

शिवाकांत अवस्थी

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री/जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ दिनेश शर्मा 5 अगस्त को प्रातः 10:15 बजे आगमन होगा।

   आपको बता दें कि, निरीक्षण भवन रायबरेली, 10:30 से 11:30 तक जिला योजना सांसद निधि, विस्तरीय पंचायतों की निधियों एवं अन्य विभागों की योजनाओं के अंतर्गत अधूरे/अपूर्ण कार्यों की समीक्षा, माध्यमिक/उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा 12:10 बजे विकासखंड सतावं की ग्राम पंचायत दरीबा में प्राथमिक विद्यालय जूनियर हाई स्कूल में आगमन 12:30 से 1:00 तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अंतर्गत निशुल्क खाद्यान्न वितरण अन्न महोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ