पांच अगस्त को यूपी सहित बछरावां विधानसभा में निकलेगी समाजवादी साइकिल यात्रा, हर तहसील में 10 किलोमीटर करेगी भ्रमण।। Raebareli news ।।

सार........

सपा के बछरावां विधानसभा अध्यक्ष राकेश त्रिवेदी उर्फ आलू महाराज ने बताया कि, साइकिल यात्रा के जरिए बेकारी, मंहगाई, भ्रष्टाचार, पुलिस उत्पीड़न, किसानों की समस्या महिलाओं की शोषणकारी नीतियों से लोगों को वाकिफ कराया जाएगा। इस यात्रा के जरिए जनता के बीच भाजपा सरकार की नाकामी को गिनाया जाएगा।

विस्तार.........

शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: पांच अगस्त यानी कल समाजवादियों द्वारा वरिष्ठ समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्रा जयंती पर समाजवादी साइकिल यात्रा निकालेगी। यह यात्रा हर तहसील में निकलेगी। यात्रा के जरिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।

    आपको बता दें कि, बछरावां विधानसभा अध्यक्ष राकेश त्रिवेदी उस आलू महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी यात्रा की तैयारी पूरी कर ली गई है। वरिष्ठ समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र के जन्म दिवस पर आगामी 5 अगस्त को हर तहसील में निकलने वाली साइकिल यात्रा पांच से 10 किलोमीटर तक चलेगी।

   श्री त्रिवेदी ने यह भी बताया कि, बछरावां कस्बे के यदुवंशी ढाबा से लगभग 10:00 बजे यह साइकिल रैली पूर्व विधायक रामलाल अकेला के नेतृत्व में निकाली जाएगी। इसके अलावा महराजगंज कस्बे के रायबरेली रोड पर स्थित हनुमान मंदिर से सुबह 10:00 बजे पूर्व विधायक श्यामसुंदर भारती की अगुवाई में भी साइकिल यात्रा का कार्यक्रम किया जाएगा।

    नौ को मनाएंगे राष्ट्रीय आदिवासी दिवस: सपा के बछरावां विधानसभा अध्यक्ष राकेश त्रिवेदी उर्फ आलू महाराज ने बताया कि, 5 अगस्त को साइकिल यात्रा के अलावा समाजवादी पार्टी नौ अगस्त को सोनभद्र के उम्भा में राष्ट्रीय आदिवासी दिवस मनाएगी। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल मौजूद रहेंगे। श्री त्रिवेदी ने बताया कि, सोनभद्र में कार्यक्रम के जरिए नारा दिया जाएगा कि, जल, जंगल, जमीन चाहिए- आदिवासी का अधिकार चाहिए। इस नारे के साथ पूरे प्रदेश में आदिवासी समुदाय को लामबंद किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ