शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: सीएचसी महराजगंज क्षेत्र में तैनात एंबुलेंस चालकों के मध्य किसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई, उसके बाद दो एंबुलेंस चालकों ने मिलकर तीसरे चालक की जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मारपीट कर रहे एंबुलेंस चालकों को थाने ले आई।
आपको बता दें कि, पुलिस को दी गई तहरीर में 102 एंबुलेंस चालक अनुज कुमार पुत्र देवराज निवासी ग्राम महमदपुर थाना फतेहपुर चौरासी जिला उन्नाव यहां पर एंबुलेंस में ड्राइवर हैं। जबकि दूसरे सदानंद और नरेंद्र कुमार दूसरी एंबुलेंस पर चालक का काम करते हैं। घटना के बारे में चर्चा है कि, बीती रात तीनों ने मिलकर शराब पी। इसके बाद कहासुनी शुरू हो गई। तैश में आकर सदानंद और नरेंद्र कुमार ने मिलकर अनुज कुमार की जमकर पिटाई की। इसी दौरान सूचना डायल 112 पुलिस को दे दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले आई है।
कोतवाल रेखा सिंह ने बताया कि, अनुज कुमार पुत्र देशराज की तहरीर पर सदानंद और नरेंद्र कुमार के विरुद्ध एनसीआर पंजीकृत कर ली गई है। मामले में कार्यवाही की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ