शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: आगामी मुहर्रम त्यौहार के मद्देनजर कोतवाली परिसर में उप जिलाधिकारी सविता यादव की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई। जिसमें अधिकारियों ने कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ही त्यौहार मनाए जाने के संबंध में दिशा निर्देश दिए, और लोगों से अपील की है कि, वह शांति व्यवस्था कायम रखने में प्रशासन का सहयोग दें।
आपको बता दें कि, कोतवाली परिसर में संपन्न हुई बैठक में उप जिलाधिकारी सविता यादव ने कहा कि, कोरोना प्रोटोकॉल का नियम अभी जारी है। जिस प्रकार से पिछले वर्ष मोहर्रम का त्यौहार मनाया गया था, उसी प्रकार इस बार भी लोग त्योहार मनाए। इस दौरान अशांति फैलाने वालों की गतिविधियों की सूचना उन्हें अथवा प्रभारी निरीक्षक रेखा सिंह को समय रहते अवश्य दें, ताकि अमन-चैन कायम रहे। इसी क्रम में बैठक का संचालन कर रही कोतवाल रेखा सिंह ने कहा कि, शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत इस बार भी विगत वर्ष की भांति कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। यदि आगे सरकार की ओर से इन नियमों में कोई फेरबदल होता है, तो पुनः बैठक बुलाकर आप लोगों को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि, कोविड-19 का खतरा अभी टला नहीं है। इस को ध्यान में रखकर सभी लोग प्रशासन का सहयोग करें। इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी हाजी जिया उल हक, पूर्व प्रधान सलेथू मोहम्मद इसरार हुसैन उर्फ कल्लू, सभासद अंकुर वैश्य, हीरालाल पासी, नूरुल हसन, जैनुलाब्दीन उर्फ लाला मनिहार समेत बड़ी तादाद में लोग मौजूद रहे।




0 टिप्पणियाँ