भवानीगढ़ चौराहे पर घटिया सामग्री से हो रहा नाले का निर्माण, ग्रामीणों में रोष।। Raebareli news ।।

शिवाकांत अवस्थी

शिवगढ़/रायबरेली: शिवगढ़ क्षेत्र के भवानीगढ़ चौराहे पर बांदा - बहराइच हाईवे के किनारे मानक को दरकिनार कर पीली ईंटों एवं घटिया सामग्री से जल निकास के नाले का निर्माण किया जा रहा है। जिसको लेकर ग्रामीणों में गहरा रोष व्याप्त है। 

   आपको बता दें कि, भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार वर्मा ने कहा कि, पीली ईंटो एवं घटिया सामग्री से नाले का निर्माण किया जा रहा है। यदि मानक के अनुरूप नाले का निर्माण नहीं किया गया तो भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता आन्दोलन करेंगे। सर्वेश वर्मा का कहना है कि घटिया सामग्री से हो रहे नाले के निर्माण को भारतीय किसान यूनियन कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि अधिकारियों से साठगांठ करके ठेकेदार तो घटिया सामग्री से नाले का निर्माण करके चले जाएंगे समस्या यहां के व्यापारियों, निवासियों एवं राहगीरों को होगी। उन्होंने कहा कि नियमत: नाले का निर्माण करने से पूर्व बोर्ड लगाना चाहिए, जिस पर लागत, मानक और कार्यदाई संस्था का नाम लिखा होना चाहिए जिससे ग्रामीण शिकायत कर सकें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ