शिवाकांत अवस्थी
रायबरेली: जनपद की नामित नोडल/प्रबंध निदेशक उ0प्र0 मेडिकल सप्लाइज कारपोरेशन लि0 कंचन वर्मा ने बचत भवन के सभागार में अधिकारियों को निर्देश दिये कि, विकास व निर्माण कार्यो को सम्बद्ध तरीके से पूर्ण करे। जो कार्य आधे/आर्पूण है उन्हें प्राथमिकता से पूर्ण करने के साथ ही व गुणवत्ता व मानक पर विशेष ध्यान दिया जाए।
आपको बता दें कि, कंचन वर्मा ने कहा कि, पूरे प्रदेश सहित जनपद में 5 अगस्त को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत जनपद की समस्त 1145 कोटेदारों की दुकानों पर अन्न महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। जिसकी सभी तैयारी पूर्ण रखे। जनपद में अन्न महोत्सव को कोविड-19 का पालन करते हुए जनपद के जनप्रतिनिधियों द्वारा राशन कार्ड धारको को प्रति व्यक्ति 5 कि0ग्रा0 खाद्यान्न वितरण के साथ बैग वितरण किया जाए। समस्त कोटेदार कोटे की दुकान या जहां पर अन्न महोत्सव का आयोजन किया जाए वह पर सेल्फी प्वाइंट बनाया जाए, तथा लोगों को बैग सहित राशन प्राप्त करने वाले राशन कार्ड धारकों क सेल्फी के लिए प्रेरित किया जाए। उनकी सेल्फी व अन्य उत्सव सम्बन्धित कार्यक्रम की फोटो कोटेदार डीएसओ कार्यालय को भी तत्काल उपलब्ध कराए। इसके अलावा कोटेदार कार्यक्रम स्थल पर टीवी सेट लगाकर मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के सम्बोधन का सजीव प्रसारण भी आम जनमानस को दिखाए।अन्न महोत्सव के सफल क्रियान्वयन के लिए सम्बन्धित ग्राम पंचायत अधिकारी/ग्राम विकास अधिकारी/एसडीएम/बीडीओ जिला पूर्ति अधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक आदि सम्बन्धित अधिकारी अपना पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि, सूचना विभाग मुख्यालय द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना हेतु स्टैण्डी बैनर पोस्टर आदि जो उपलब्ध कराये गये है उन्हें उचित दर की दुकानों पर अनिवार्य रूप से अवश्य लगवाये। आयोजित कार्यक्रम स्थलों पर का कोरोना संबंधित सभी व्यवस्थाओं के साथ कोरोना प्रोटोकॉल का पालन भी कराया जाए। जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, नामित नोडल अधिकारी अपनी ड्यूटी को पूरी तरह से सक्रियता के साथ पालन करते हुए अन्न महोत्सव को सकुशल सम्पन्न कराने में अपनी अग्रणी भूमिका का निर्वहन करे।
जनपद की नोडल अधिकारी ने बैठक में कहा कि, सरकार के शीर्ष प्राथमिकताओं वाले कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई शिथिलता न बरती जाए। इसके अलावा सम्भावित तृतीय फेस कोविड-19 कोरोना संक्रमण महामारी को दृष्टिगत रखते हुए बचाव, जागरूकता, वैक्सीनेशन आदि स्वास्थ्य प्रोटोकॉल के नियमों का पालन करते हुए कार्य किया जाए। आगामी पर्व पर भी अतिथियों व रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहेगा, इस पर विशेषता बरते हुए आने-जाने वाले लोगों पर सतर्कता आदि बरती जाए। उन्होंने निर्देश दिये कि, लक्ष्य से ज्यादा कोरोना वैक्सीनेशन करने का प्रयास करें तथा लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक भी किया जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत तेजी से आवासों का निर्माण कराये। निर्माण व विकास के कार्यो में गुणवत्ता व मानक में किसी भी प्रकार की अनदेखी न होने दें। लक्ष्य के अनुरूप आवासों का निर्माण तथा नियमित मॉनिटरिंग का कार्य भी किया जाए। इस मौके पर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने नोडल अधिकारी कंचन वर्मा को जनपद के कराये गये विकास कार्यो की विस्तार से जानकारी दी। जिला विकास अधिकारी एस0एन0 चौरसिया, अपर जिलाधिकारी प्रशासन राम अभिलाष, सीटी मजिस्ट्रेट युगराज सिंह, डीडी सूचना प्रमोद कुमार, मो0 राशिद सहित ईओ, नगर पालिका/नगर पंचायत आदि जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।




0 टिप्पणियाँ