शिवाकांत अवस्थी
रायबरेली: उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति ने पी0डब्ल्यू0डी0 गेस्ट हाउस में महिलाओं से जुड़े उत्पीड़न व उनकी समस्याओं से जुड़े कई मुद्दो के बारे में जिले के अधिकारियों से समीक्षा की।
आपको बता दें कि, बैठक के दौरान उन्होंने महिला जन सुनवाई करते हुए एक लालगंज की महिला फरियादी ने शिकायते करते हुए बताया कि, वह अनुसूचित जाति की महिला है, उसको अलीनगर लालगंज का एक व्यक्ति आये दिन उसके साथ छेड़-छाड़ व भद्दे बोल बोलता है, और कहा कि, यदि घर या अन्य किसी भी जगह मेरे बारे में बताया तो, मैं तुम्हे बरबाद करते हुए जान से मार दूंगा। उसने बताया कि उसके द्वारा पूर्व में लालगंज थाने को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है। जिसपर कोई कार्यवाही नही की गई है।
इसी प्रकार बछरावां की कन्नावां की एक महिला फरियादी ने शिकायत करते हुए बताया कि, उसके साथ एक व्यक्ति द्वारा बलत्कार किया गया है, जिसकी सुनवाई थाना बछरावा द्वारा नही की गई है। दोनो प्रकरण पर महिला आयोग की सदस्य ने महिला पुलिस थाने की थाना अध्यक्ष उमा अग्रवाल व लालगंज व बछरावा थाने को निर्देश दिये कि, प्रकरण को गम्भीरता से लेकर उसकी जांच आदि कर दोषी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करे। जन सुनवाई के दौरान और भी कई प्रकरण आये उस पर उन्होंने जिले के सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि, जो भी प्रकरण है, उन सभी को तत्काल ही निकारण कराये, जिससे सभी महिलाएं को कोई समस्या का समाना नही करना पडें।महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति ने महिला थाना अध्यक्ष को निर्देश दिये कि, महिलाओं की सभी शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए पीड़ित महिला की रिपोर्ट और दोनो पक्षों की बात को सुनकर अपने स्तर से कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जन सुनवाई के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि, महिलाओं के उत्पीड़न व महिला से जुड़ी शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता पूर्वक एवं समयबद्ध तरीके से किया जाये। महिलाओं के उत्पीड़न से सम्बन्धी व महिलाओं से जुड़ी लाभ परक योजनाओं का प्रचार-प्रसार ग्राम पंचायत व ग्रामीणों के स्तर पर कराया जाये, जिससे अधिक से अधिक महिलाएं जागरूक होकर लाभ ले सके।
इस मौके पर एस्ट्रा मजिस्ट्रेट विनय मिश्रा, जिला प्रोबेशन अधिकारी कमलाकान्त, डीडी सूचना प्रमोद कुमार, मो0 राशिद सहित प्रोबेशन विभाग के समस्त अधिकारी/कर्मचारी व सोशल मीडिया के सचिन उपस्थित रहेे।



0 टिप्पणियाँ