आईएएस अभिषेक गोयल ने सदैव मुस्कुराते हुए सरकारी सेवा का पूरी लगन, निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का भली-भांति किया निर्वहन-वैभव।। Raebareli news ।।

 सार.........

●अधिकारियों/कर्मचारियों ने आने से उसके आये बहार जाने से जाए बहार गीत बोल के साथ आईएएस अभिषेक गोयल को दी भावभीनी विदाई।

●डीएम-एसपी ने की निर्वतमान सीडीओ के कार्यो की प्रशंसा

●आईएएस अभिषेक गोयल ने सदैव मुस्कुराते हुए सरकारी सेवा का पूरी लगन, निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का भली-भांति किया निर्वहन-वैभव।

विस्तार...........

शिवाकांत अवस्थी

रायबरेली: लखनऊ रोड स्थित एक होटल/रेस्टोरेन्ट के सभागार में निर्वतमान मुख्य विकास अधिकारी व जनपद वाराणसी के पद पर मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल के विदाई समारोह के आयोजन में अपनी पूरी लगन व निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने एवं सभी अधिकारियों कर्मचारियों से मधुर व्यवहार रखने वाले बेहतर सेवा योगदान के लिए सभी एसडीएम, तहसीलदार, अधिशाषी अधिकारी, समस्त बीडीओ कर्मचारियों/अधिकारियों द्वारा पुष्पमाला, स्मृतिचिन्ह आदि देकर भावभीनी विदाई पर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, एडीएम ई राम अभिलाष, जिला विकास अधिकारी शोभनाथ चौरसिया, उप निदेशक सूचना प्रमोद कुमार, एसडीएम अशिका दीक्षित, दिव्या ओझा, सविता यादव, परियोजना निदेशक प्रेमचन्द्र पटेल, सीवीओ गजेन्द्र सिंह, आदि ने भावभीनी विदाई देकर उनके मंगलमय भविष्य की कामना की है।

    आपको बता दें कि, अधिकारियों ने स्थानान्तरित मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल को पुष्पगुछ व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान प्रकट करते हुए कहा कि, अभिषेक गोयल ने अपनी सेवाओं से विकास के कार्यो को आगे बढ़ाने में योगदान देने के साथ ही जनपद के महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने के साथ कोरोना संक्रमण से बचाव व जागरूकता, स्वास्थ्य नगर पालिका आदि के अलावा शहर/ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को सहज तरीके से सुलझाने व निराकरण कराने के साथ ही जनपद की कई व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त कराने में योगदान दिया है, जो सराहनीय है।

   जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने निवर्तमान मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल के कार्यो व व्यवहार की सराहना करते हुए कहा कि, समस्याओं का निस्तारण व कार्यो के सम्पादन में कभी भी चेहरे पर किसी भी प्रकार की चिन्ता नही आने दी। उन्होंने सदैव मुस्कुराते हुए सरकारी सेवा भली-भांति निर्वहन किया। जिले में उन्होंने स्नेह तथा सहयोग सभी को दिया एवं किसी गंभीर समस्याओं को अपने उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाये। सभी उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों ने वाराणसी के मुख्य विकास अधिकारी के पद पर स्थानांतरित हुए अभिषेक गोयल के कार्यो की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

    जिला विकास अधिकारी शोभानाथ चौरसिया ने विदाई समारोह कार्यक्रम का संचालन सकुशल सम्पन्न किया। वहीं मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल के विदाई सम्मान में विदाई भाव गीत आने से जिनके आई बहार, जाने से जिनके जाए बहार बजाकर सीडीओं के कार्यो व व्यवहार की प्रशंसा की।

    निवर्तमान मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल ने जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, एडीएम प्रशासन व एफआर, समस्त एसडीएम, तहसीलदार, अधिशाषी अधिकारी, बीडीओ, डीडी सूचना प्रमोद कुमार, मो0 राशिद, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, डीपीओ, डीपीआरओ, पीडी, सीएमओ, उपायुक्त उद्योग नेहा सिंह, एलडीएम विजय शर्मा समस्त चिकित्सा अधिकारियों, के0बी0 सिंह, जैदी, मनीष सोनी आदि समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों तथा जनपद वासियों का आभार प्रकट किया कि, इनके सहयोग स्नेह से वे अपने कार्यो में सफल रहें, जिसके वे सदैव आभारी रहेंगें।

   निवर्तमान मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल को पुष्पमाला पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान कर अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ