रायबरेली/उत्तर प्रदेश: पांचवें चरण में यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान खत्म हो गया है। इस चरण में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, दिनेश प्रताप सिंह मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), केंद्रीय मंत्री स्मृति जूबिन ईरानी, कौशल किशोर और निरंजन ज्योति सहित 144 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है।
आपको बता दे कि, जालौन निर्वाचन क्षेत्र में शांम 05:00 बजे तक कुल 53.7 प्रतिशत मतदान
विधानसभा भोगनीपुर-56.24 प्रतिशत। विधानसभा माधौगढ़- 51.05 प्रतिशत, विधानसभा कालपी- 53.15 प्रतिशत, विधानसभा उरई- 53.82 प्रतिशत, विधानसभा गरौठा- 55.00 प्रतिशत मतदान हुआ।
इसके अलावा इन प्रमुख सीटों पर शाम पांच बजे तक का मतदान प्रतिशत: अमेठी में शाम पांच बजे तक 52.68% मतदान हुआ है। इसी तरह रायबरेली में 56.26%, लखनऊ में 49.88%, फतेहपुर में 54.56%, कैसरगंज में 53.92% मतदान हुआ।
इसी तरह फतेहपुर लोकसभा सीट पर मतदान 5 बजे तक की स्थिति
कुल मतदान- 54.97 प्रतिशत रहा। जिसमें पुरुष- 53.42 प्रतिशत, महिला- 56.77 प्रतिशत, ट्रांसजेंडर- 20.51 प्रतिशत मतदान किया।
जालौन लोकसभा अंतर्गत 208 भोगनीपुर विधानसभा का मतदान प्रतिशत इस प्रकार है। पुरुष- 49.76 प्रतिशत, महिला- 47.12 प्रतिशत, थर्ड जेंडर- 18.75 प्रतिशत, कुल 48.53 प्रतिशत मतदान हुआ।
रायबरेली के महराजगंज नगर में हमीरपुर में शहर के अतरेहटा गांव के बूथ पर मतदान करने पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य/चेयर मैन पति व भाजपा नेता प्रभात साहू, भाजपा नेता सुनील मौर्य समेत समर्थक ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
⭕ यूपी में 5 बजे तक 55.80 प्रतिशत हुआ मतदान!
⭕ रायबरेली में शाम 5:00 बजे तक 56.26 प्रतिशत मतदान हुआ।
⭕ अमेठी में 52.68 प्रतिशत मतदान।
⭕ बांदा में 57.8 प्रतिशत मतदान।
⭕ बाराबंकी में 64.86 प्रतिशत मतदान।
⭕ फैजाबाद में 57.6 प्रतिशत मतदान।
⭕ फतेहपुर में 454.56 प्रतिशत मतदान।
⭕ गोंडा में 50.21 प्रतिशत मतदान।
⭕ हमीरपुर में 57.83 प्रतिशत मतदान।
⭕ झांसी में 61.18 प्रतिशत मतदान।
⭕ जालौन में 53.73 प्रतिशत मतदान।
⭕ कैसरगंज में 53.92 प्रतिशत मतदान।
⭕ कौशांबी में 50.65 प्रतिशत मतदान।
⭕ लखनऊ में 49.88 प्रतिशत मतदान।
⭕ मोहनलालगंज में 60.10 प्रतिशत मतदान।


0 टिप्पणियाँ