रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र में सोमवार को पांचवें चरण के लिए शांतिपूर्ण ढंग से मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, इसको लेकर तहसील क्षेत्र का राजनैतिक ताप काफी बढ़ा हुआ रहा। चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों के समर्थकों ने आरोप प्रत्यारोप के बीच मतदाताओं को खूब लुभाने का प्रयास किया। सभी ने एक दूसरे के खामियां भी गिनाई। कांग्रेस से राहुल गांधी, भाजपा से दिनेश प्रताप सिंह व बसपा से ठाकुर प्रसाद यादव समेत अन्य पांच प्रत्याशी मैदान में है। उधर मतदाता सूची से नाम गायब होने को लेकर क्षेत्र के लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली। सुल्तानपुर ग्राम प्रधान संतलाल लोधी समेत सैकड़ो लोगों का मतदाता सूची से नाम गायब होना पूरा दिन चर्चा का विषय रहा।
आपको बता दे कि, पांचवें चरण में यूपी की कई हॉट सीटें शामिल हैं, लखनऊ, रायबरेली और अमेठी सीट पर सबकी नजर बनी हुई है। इन सीटों पर वीवीआईपी चुनावी रण में हैं। लखनऊ सीट से बीजेपी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को उम्मीदवार बनया है तो वहीं अमेठी सीट से बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को टिकट दिया है। रायबरेली सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी मैदान में हैं और इन वीवीआईपी समेत 4 केंद्रीय मंत्रियों के भाग्य का फैसला मत पेटी में बंद हो चुका है।
![]() |
| प्रधान संतलाल लोधी (प्रधान) का नाम वोटर लिस्ट से गायब। |


0 टिप्पणियाँ