युवक के लापता होने पर गुमशुदगी का केस दर्ज

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को एक 24 वर्षीय युवक की गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है। युवक 29 मई 2024 को साइकिल से चंदापुर बाजार कुछ घरेलू सामान खरीदने के लिए गया हुआ था, किंतु केस दर्ज होने तक घर वापस नहीं लौटा है।

    आपको बता दें कि, गोंदरिहा मजरे खैरा गांव की रहने वाली छबिनाथा पत्नी रामस्वरूप ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि, उसका पुत्र अरुण कुमार (24) बीते बुधवार को साइकिल से चंदापुर बाजार कुछ घरेलू सामान खरीदने के लिए गया था, किंतु शाम तक जब घर वापस नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू कर दी गई। आस-पड़ोस के गांवों तथा नाते-रिश्तेदारियों में पता करने पर उसका कहीं अता पता नहीं चला, जिसके चलते पूरा परिवार आशंकित एवं डरा हुआ है।

     पुलिस को दी गई तहरीर में यह भी कहा गया है कि, अरुण कुमार बहुत ही सरल शब्द बोल लेता है, कठिन शब्द नहीं बोल पाता है। एक प्रकार से वह मुक बधिर की श्रेणी में है। 

    पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है, युवक की तलाश शुरू कर दी है। 

     मामले में कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि, गुमशुदा युवक के मां की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया गया है। टीम गठित कर युवक की तलाश शुरू कर दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ