भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह के सामने सोनिया गांधी का बेटा राहुल चुनावी लड़ाई से बाहर-रामलाल अकेला

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: जनपद के महराजगंज कस्बे में एक कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को पूर्व विधायक रामलाल अकेला ने कहा कि, रायबरेली लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के दिनेश प्रताप सिंह के सामने कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी चुनावी मैदान से बाहर हैं, यहां की सम्मानित जनता दिनेश सिंह को अपना सांसद मान चुकी है।

      आपको बता दें कि, पूर्व विधायक रामलाल अकेला का मानना है कि, योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह और रायबरेली निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के राहुल गांधी के बीच दूर-दूर तक कोई टक्कर नहीं है। भाजपा प्रत्याशी का चुनाव एक तरफ है। उन्होंने कहा कि, रायबरेली अब कांग्रेस का गढ़ नहीं रहा, क्योंकि लोगों ने खुद को दिनेश प्रताप सिंह के साथ जोड़ लिया है।

     अकेला ने दावा किया कि, रायबरेली के जन मानस में गांधी परिवार के प्रति कोई हमदर्दी नहीं है। दिनेश प्रताप सिंह दिन रात की परवाह किए बिना जनता के सुख-दुख में भागीदार बनते हैं और हर संभव मदद भी करते हैं। यह चुनाव दिनेश प्रताप सिंह नहीं लड़ रहे हैं। यह चुनाव रायबरेली की जनता दिनेश प्रताप सिंह बनकर लड़ रही है।

      रामलाल अकेला ने 2012 के चुनाव का हवाला देते हुए कहा कि, बछरावां विधानसभा की जनता ने उस समय अपना आशीर्वाद उन्हें देकर कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब देने का काम किया था।

   श्री अकेला ने कांग्रेस को चैलेंज किया और कहा कि, बछरावां विधानसभा में उनकी दाल नहीं गलने वाली है। इस बार लोकसभा का चुनाव में मेरे घर का बेटा दिनेश प्रताप सिंह जीतेगा, गरीबों का अरमान जीतेगा, बछरावां की शान जीतेगा, रायबरेली का चिराग जीतेगा। हम सब रायबरेली के रहने वाले लोग हैं हम सबको अपनी माटी से प्यार है। उन्होंने जनपद की आवाम से अपील किया है कि, रायबरेली के बेटे को रिकॉर्ड तोड़ मतों से जिताकर संसद भेजने का काम करें। उन्होंने एक पंक्ति गुनगुनाई और कहा कि, कौन कहता है आसमा में छेद नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबियत से उछल कर देखो यारो।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ