रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक कामयाबी हासिल करते हुए एक व्यक्ति को 1100 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
आपको बता दें कि, गाँव थुलवांसा का रहने वाला अनुज कुमार मौर्य पुत्र शीतला प्रसाद को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा शनिवार की सुबह थुलवासा मजरे ककई का पुरवा मोड़ के पास 1100 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
मामले में कोतवाल बालेन्दु गौतम ने बताया कि, आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

0 टिप्पणियाँ