कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में अमित शाह की रैली कल, भाजपाइयों ने की बैठक

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: गृहमंत्री अमित शाह रविवार को सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में पार्टी प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह को रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीतने के लिए एक जनसभा को संबोधित करेगें। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए यहां महराजगंज में भाजपा नेता प्रभात साहू की राइस मिल पर भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य व पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह के संयोजकत्व एक बैठक आहूत की गई। जिसमें पश्चिम बंगाल के पूर्व प्रभारी दिनेश सिंह राठौड़, पूर्व ब्लाक प्रमुख व भाजपा नेता सत्येंद्र प्रताप सिंह, महराजगंज चेयरमैन प्रतिनिधि व भाजपा नेता प्रभात साहू, भाजपा बछरावां विधानसभा संयोजक अनुभव कक्कड़, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, भाजपा नेता भगवत सिंह सहित कई लोग शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ