स्वदेश सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संपन्न हुआ छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान समारोह


रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज कस्बे के पूरे सुखई स्थित स्वदेश सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हाई स्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2024 में अच्छे प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के पदाधिकारी व प्रबंधक समर बहादुर सिंह, संरक्षक सरदार फत्ते सिंह, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी शंकर श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से  दीप प्रज्वलित कर किया गया।



     आपको बता दें कि, मां की वंदना के उपरांत सम्मान वितरण की कड़ी में नैंसी ने 94.5 % अंक प्राप्त कर प्रथम, गुड़िया 94.33 % द्वितीय, माही 91. 61% तृतीय, प्रिंस 89.33% चतुर्थ, हिंदी मध्यम।

      इसके अलावा अंग्रेजी माध्यम में खुशी 94% प्रथम, जानवी वर्मा 93.16% द्वितीय, वंशिका 92.8% तृतीय, आर्य चौरसिया 92.5% चतुर्थ स्थान प्राप्त किया सभी को माला पहनकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।


      वहीं विज्ञान वर्ग से आयुष श्रीवास्तव 92.6% प्रथम, अमित कुमार 89% द्वितीय, आयुषी त्रिपाठी 85.8% अंग्रेजी माध्यम में वैभवी पांडेय 80.4% प्रथम, वंशिका सिंह 74.4%  अंशु यादव 76. 6%  कला वर्ग में रुचि 84% प्रथम, शिवांगी मौर्य 83% द्वितीय, आस्था 77.6% तृतीय स्थान हासिल कर विद्यालय को गौरवानित किया।

      इस अवसर पर समस्त आचार्यगण व आचार्या बहनों के साथ समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

      कार्यक्रम का संचालन आदित्य मौर्य, निवेदन परीक्षा प्रमुख आशीष तिवारी, अतिथि  सरदार फत्ते सिंह एवं  कल्याण श्रीवास्तव द्वारा व्यक्त करने के पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ। छात्रों का उत्साह एवं अभिभावकों की उपस्थिति उल्लेखनी रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ