रायबरेली में 2024 के चुनावी चौसर पर सज चुकी रणभेरी


 रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: 2024 के चुनावी चौसर पर यूपी की रणभेरी सज चुकी है। यूं तो 80 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, लेकिन दो सीटे ऐसी हैं जिस पर सियासी साख और गांधी परिवार की विरासत बचाव का खेल जोरों पर है।

    आपको बता दें कि, भले ही इन दोनों रायबरेली और अमेठी सीटों पर प्रियंका गांधी चुनाव न लड़ रही हो, लेकिन कांग्रेस के लिए साख का सवाल बनी इन दोनों सीटों पर पार्टी की सबसे बड़ी लड़इया वो ही नजर आती है। जब से रायबरेली में राहुल गांधी ने पार्टी का नामांकन दाखिल किया, तब से लगातार रायबरेली में प्रियंका गांधी पार्टी का झंडा बुलंद कर रही है। 

    माहौल ऐसा कि, मानो रायबरेली में राहुल नहीं खुद प्रियंका चुनाव मैदान में हों। क्या शहर, क्या गांव, क्या गाली, क्या मोहल्ले, क्या दिन और क्या रात, प्रियंका न रूकती है, न थकती है, बस भाई की जीत की अपील जनता से करती है। तस्वीर रायबरेली के महराजगंज कस्बे की है, जहां प्रियंका गांधी के आने की आहट लगते ही जन सैलाब उमड़ पड़ा। प्रियंका गांधी भीड़ को देखकर नीचे नहीं उतर पाई और गाड़ी की छत पर बैठ कर जोरदार भाषण दिया। भीड़ ने हाथ हिलाकर प्रियंका का अभिवादन किया। यह प्रियंका के प्रचार का ही नतीजा है कि, रायबरेली और अमेठी में कांग्रेस कार्यकर्ता फिर से सक्रिय हो गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ