भाजपा सरकार में सभी को मिल रहा योजनाओं का लाभ-दिनेष प्रताप सिंह

 सार......

⭕ भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह की जनसभाओं में उमड़ रहा जन सैलाब।

विस्तार.......

रायबरेली: प्रदेश के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह की नुक्कड़ सभाओं में जगह-जगह जन सैलाब उमड़ रहा है। शनिवार को भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह ने राही विकासखंड के भांव, लोधवारी, अमावा विकासखंड के कसेटी, रसेहता सहित दर्जनों स्थानो पर नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। भाजपा प्रत्याशी के नुक्कड़ सभा में दिनेश प्रताप सिंह को सुनने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह अपार जन समूह उमड़ रहा है। 

     आपको बता दें कि, चुनावी सभाओं के दौरान लोग हाथ उठाकर जन समर्थन के लिए हां करते देखे जा रहे हैं। लोगों को संबोधित करते हुए दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि, नरेंद्र मोदी की सरकार तीसरी बार बनने जा रही है। इसके साथ-साथ मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का भी बखान किया। उन्होंने दावा किया कि, गांधी परिवार के मन में रायबरेली के लिए इतनी नफरत भरी हुई है कि, 1952 से लेकर अब तक गांधी परिवार ने कभी भी रायबरेली में किसी भी मां की कोख से जन्में व्यक्ति को लोकसभा का टिकट नहीं दिया। रायबरेली के किसी भी बेटे को राज्यसभा नहीं भेजा गया। गांधी परिवार ने रायबरेली से किसी को सांसद प्रतिनिधि तक नहीं बनाया। 

     इस मौके पर पशुपति शंकर बाजपेई, अनुज मौर्य मंडल प्रभारी, वेद प्रकाश पांडेय मंडल अध्यक्ष, नीलम गुप्ता मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा, सुरेश मिश्रा शक्ति केंद्र संयोजक, राम सजीवनपाल प्रधान कसेटी, उमानाथ, व्यास, अवसान, प्रधान असलम, प्रधान सराय, मुगल, अमन जायसवाल, प्रधान रही। माधव सिंह, बृजेश सिंह, इंद्रदेव सिंह, नीरज सिंह, योगेंद्र सिंह, विजय राज सिंह, वीरेंद्र सिंह मंडल अध्यक्ष छमावा दिलीप द्विवेदी मंडल प्रभारी राम प्रकाश पासवान प्रधान देवेंद्र सिंह बूत अध्यक्ष संदीप सविता भूत अध्यक्ष पप्पू सिंह समराला ज्वाला सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ