कांग्रेस नेता अतुल सिंह ने घर-घर जाकर की कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील

 रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: विधानसभा ऊंचाहार के गदागंज, कुरौली बुधकार, धमधमा, सरदारगंज, मलाका, पयागपुर, हमीरपुर, नरहर पुर, हरदासीपुर, धीरनपुर, बरारा आदि गांवों में चौपाल एवं जनसम्पर्क कर कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अतुल सिंह ने इंडिया गठबंधन से रायबरेली के कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी को भारी मतों से जिताने की अपील करते हुए कहा कि, कांग्रेस का लक्ष्य बेरोजगारों को रोजगार देना, खुशहाली लाना है व तानाशाही को ख़त्म करना है। 

    आपको बता दें कि, कांग्रेस नेता अतुल सिंह ने कहा कि, रायबरेली में रेल कोच फैक्ट्री, एम्स अस्पताल आदि सब कांग्रेस सरकार की देन है।रायबरेली का विकास सिर्फ गाँधी परिवार ने किया है। हम लोग रायबरेली से प्रधानमंत्री चुनने जा रहे हैं। 

      श्री सिंह ने सभी से अपील करते हुए कहा कि, आने वाली 20 मई को कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी के पक्ष में मतदान करें। साथ मिलकर सभी के लिए शान्ति व सदभाव के साथ एक मजबूत, एकजुट भारत का निर्माण करें। 

      इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष दल बहादुर सिंह, गुड्डू चौहान, अजीत सिंह, संजय सिंह, मुनावर राना, मनोज त्रिवेदी, विनोद शर्मा, हरिकेश प्रधान, संतोष मौर्य प्रधान, शिवानी प्रधान, धुन्नी त्रिवेदी, गुड्डू अवस्थी, प्रशान्त राठौर, मनोज यादव, रवि सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, राकेश सरोज, राजकुमार यादव, अमर यादव आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ