रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कांग्रेस की लोकसभा प्रभारी नीता मिश्रा ने आज बृहस्पतिवार को चंदापुर में कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी के पक्ष में एक कार्यक्रम को संबोधित कर समर्थन की अपील की। इस दौरान राजस्थान की एक सीट से विधायिका इंदिरा मीना ने कहा कि, कांग्रेस ही आप और देश की सच्ची हितैषी है। राहुल गांधी एक साहसी व्यक्ति हैं। उनके नेतृत्व में रायबरेली ही नहीं अपितु पूरे देश का उत्थान होगा।
आपको बता दें कि, अधिवक्ता राज कुमार मिश्रा ने कहा कि, लोकतंत्र खतरे में है। कांग्रेस ही लोकतंत्र व संविधान को बचा सकती है।
इस दौरान सत्य प्रकाश त्रिवेदी, जीतू शुक्ला, ऋषभ त्रिवेदी, रामफेर, अरविंद पासी, संजीत शर्मा, बब्बी आदि उपिस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ