रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के सोथी गांव के पास तेज रफ्तार पिकप ने बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एम्बुलेंस की मदद से दोनों को सीएचसी महराजगंज ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है।
आपको बता दें कि, प्राप्त जानकारी के मुताबिक थुलवासा गाँव का रहने वाला सुरेंद्र यादव (36) पुत्र रामसेवक यादव भैंस की दवा लेने महराजगंज बाजार जा रहा था, बाइक पर उनके साथ शिवेंद्र प्रताप सिंह (29) पुत्र केके सिंह निवासी रायबरेली भी बैठा था। तभी महराजगंज रायबरेली रोड पर सोथी गाँव के पास रायबरेली की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची डॉयल 108 एम्बुलेंस की मदद से दोनों को सीएचसी महराजगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति में सुधार होता न देख दोनों को जिला चिकित्सालय रेफेर कर दिया है।
मामले में कोतवाल बालेन्दु गौतम ने बताया कि, तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ