भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह को भारी बहुमत से जिताएं तभी जनपद का सतत विकास संभव-दिलीप द्विवेदी

 रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक दिलीप द्विवेदी ने जनपद के शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं अभिभावकों एवं प्रबुद्धजनों से विनम्र अपील की है कि, आगामी 20 मई को होने वाले लोकतंत्र के महान पर्व पर होने वाले मतदान में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह के पक्ष में अपना मतदान करके तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनावें।

      आपको बता दें कि, भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक दिलीप द्विवेदी ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी सतत चिंतनशील विचारधारा, जन कल्याणकारी नीतियों के आधार स्तंभ वाली पार्टी है। आओ हम सब मिलकर गौरवशाली, परम वैभवशाली, शोषण मुक्त, समता युक्त सुसान्स्क्रतिक, सुसंगठित एवं कल्याणकारी राष्ट्र एवं समाज के लिए संघर्षशील भाजपा प्रत्याशी को अपना बहुमूल्य मत देकर हरि बहुमत से जिताए, ताकि अपेक्षित रायबरेली का सतत विकास हो सके और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत बनाएं एवं तीसरी बार उन्हें प्रधानमंत्री बनाएं। श्री द्विवेदी ने यह भी अपील की है कि, प्रत्येक परिवार शत प्रतिशत मतदान करें। 

   यह अपील सहसंयोजक ऋषि राज त्रिपाठी, नागेंद्र सिंह, जिला संयोजक प्रबंधक महसभा अभिनव अवस्थी, जिला मीडिया प्रभारी श्रवण कुमार अवस्थी, डॉक्टर कमलाकांत, सुनील द्विवेदी, जिला संयोजक वित्तविहीन महसभा चंद्र प्रकाश पांडे, जिला संयोजक शिक्षणेत्तर महासभा मनीष मिश्रा, जिला संयोजक समन्वय समिति मनोज अवस्थी, जिला संयोजक प्रचार प्रचार समिति प्रेम शंकर मिश्र, जिला संयोजक महिला समिति गीता पांडेय,जिला संयोजक उच्च शिक्षा महासभा डॉक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह, जिला संयोजक सेवानिवृत्ति महासभा धीरेंद्र मिश्र समेत समस्त विधानसभाओं के संयोजक -सहसंयोजक एवं मंडल संयोजक-सहसंयोजक द्वारा जारी की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ