फर्जी व कूट रचित दस्तावेज तैयार कर भूमि हड़पने पर सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: तहसील क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा मजरे मलपुर गांव के एक व्यक्ति की भूमि को कुछ लोगों द्वारा फर्जी व कूटरचित दस्तावेज तैयार कर अपने नाम करवा लेने तथा वादी के खेत की मेड़ को जोतने से वादी द्वारा विरोध जताने पर विपक्षियों का हमलावर हो जाना और जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

     आपको बता दें कि, थाना बछरावां के गांव ठकुराइन खेड़ा मजरे मलपुर के रहने वाले छोटेलाल पुत्र रामखेलावन ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि, विपक्षीगणों रामफेर पुत्र सत्यनारायण, रमेश पुत्र सत्यनारायण, सुरेंद्र पुत्र रामफेर, सुशील पुत्र रामफेर, ननकू पुत्र रामफेर निवासीगण ग्राम शिवदीनखेड़ा मजरे पहनासा थाना बछरावां जनपद रायबरेली, रामकुमार पुत्र रामऔतार, लवकुश पुत्र राम शंकर निवासी गण ग्राम ठकुराइन खेड़ा मजरे मलपुर थाना बछरावां फर्जी व कूटरचित दस्तावेज तैयार कर वादी की जमीन अपने नाम कर ली और खेत की मेड़ तक जोत डाला। जब उसने विरोध किया तो सभी आरोपी हमलावर हो गए और गाली गलोज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। 

     मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बालेंदु गौतम ने बताया कि, मिली तहरीर के आधार पर 7 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर लिया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ